फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गरज-चमक के चलते 16 सौ गांवों की ठप हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार शाम तक ज्यादातर उपकेंद्रों की सामान्य हो पाई आपूर्ति, दुबौलिया उपकेंद्र के तहत तीन खंभे टूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार रात गरज चमक के साथ झमाझम बारिश के चलते करीब 16 सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हवा के कारण तमाम जगहों पर पेड़ की डालियां तारों पर टूट कर गिर गईं। करीब 12 स्थानों पर डालियां टूटने से तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार दिनभर आपूर्ति सामान्य करने की कवायद चली। देर शाम तक सभी गांवों में आपूर्ति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधि के अनुसार, 33केवी विद्युत उपकेंद्र से शनिवार रात 11.00 बिजली आपूर्ति खराब हो गई, जिससे उपकेंद्र के विशेषरगंज, बेमहरी वा दुबौलिया से जुड़े करीब 300 गांवों में अंधेरा छा गया। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे तीनों फीडर की आपूर्ति सामान्य हो पाई। लोकल फाल्ट के कारण करीब 50 गांवों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाई। एसडीओ मनोज ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया और तीन खंभे भी टू टूट गए। लगभग सभी जगहों पर लोकल फाल्ट ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बभनान, हर्रैया, विक्रमजोत, मखौड़ा, श्रृंगीनारी, देईसांड आदि उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति शनिवार रात ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें