फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाना बनाने और खाने के समय गुल रहती है बिजली

Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली उपभोक्ताओं के ऊर्जा मंत्री से की शिकायत
विज्ञापन

- मंगलवार को लखनऊ से सड़क मार्ग होकर कुशीनगर जा रहे थे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज पहुंचे। यहां उन्होंने एकमुश्त समाधान योजना के तहत लगे शिविर का जायजा लिया। इसके बाद शिविर में मौजूद उपभोक्ताओं से विभागीय कार्यों का फीडबैक लिया। कुसमौर निवासी रामदेव ने मंत्री को बताया कि खाना बनाने और खाते समय बिजली गुल रहती है। किरोसिन तेल भी अब नहीं मिलता है। रात में मोमबत्ती जलानी पड़ती है।
नगर पंचायत कप्तानगंज के गोविंद लाल शर्मा ऊर्फ पिंटू ने बताया कि कार्यालय कर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं हैं। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दौड़भाग करनी पड़ती है। मंत्री ने एकाउंटेंट अतुल वर्मा से गोविंद के मामले में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इनका मामला बहुत पुराना है। अधिक बकाया होने के कारण यह एक साथ भुगतान करने में सक्षम नहीं थे, इसलिए इनका बकाया पार्ट पेमेंट तहत कई किस्तों में लिया गया है। इससे इन्हें कुछ दिक्कतें हुई हैं।
विज्ञापन

जसईपुर की सोनी ने मंत्री को बताया कि सासू मां की मौत हुए कई साल हो गए। घर का कनेक्शन उन्हीं के नाम है। नाम परिवर्तन के लिए करीब दो माह से परेशान हूं, लेकिन नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने अवर अभियंता को तत्काल नाम परिवर्तन कर समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं की फीडबैक सुधार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके फीडबैक के आधार पर सुधार किया जाएगा। मंगलवार को ऊर्जा मंत्री सड़क मार्ग से कुशीनगर जा रहे थे।
विज्ञापन

...
24 घंटे उपलब्ध कराएंंगे बिजली
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि सरकार शहर, कस्बे व गांवों को एक समान बिजली उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। बिना भेदभाव प्रत्येक उपभोक्ता को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी चल रही है। एक मुश्त समाधान योजना के तहत किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं, व्यवसायियों, औद्योगिक इकाइयों एवं निजी संस्थाओं को पुराना बकाया जमा करने पर ब्याज माफ किया जा रहा है। उपभोक्ता योजना में लाभ लेकर बकाये का भुगतान कर सकते हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें