फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली अफसर नियम विरूद्ध स्टोर से ठेकेदार को दिला रहे सामान

Wed, 28 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के लिए कलवारी 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 33 केवी लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए लखनऊ की एक फर्म को 2.08 करोड़ रुपये का ठेका विद्युत कार्य मंडल ने दिया है। फर्म को लाइन निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री अपनी ओर से लगाना है। इसके बावजूद उसे बिजली स्टोर से सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली लाइनों के रख-रखाव में उपयोगी तमाम सामग्री विभागीय अवर अभियंताओं को नहीं मिल रही है। जिससे आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग ठेकेदार काे सामान उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। जो कि नियम विरुद्ध है। विभाग स्टोर से ठेकेदारों को सामान की आपूर्ति नहीं कर सकता है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायतों में 21.30 घंटे की बिजली आपूर्ति देनी है। इसके लिए नगर पंचायतों में संसाधनों को विकसित किया जाना है। जिसके लिए शासन से विभाग को करीब 13 करोड़ रुपए मिले हैं। इससे नई एचटी व एलटी लाइन बनाने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि आदि कार्य कराए जाने हैं। नगर पंचायत गायघाट के लिए करीब 13.80 किमी लंबी 33 केवी लाइन भी बनाई जानी है। इसके लिए विभाग ने 23 जून को फर्म को लेटर ऑफ इंडेंट (एलओआई) भी जारी कर दी है। इसके बावजूद बिजली स्टोर से फर्म को सामान देना पहले बना हुआ है।


- काम शुरू करने के लिए फर्म के पास सामान नहीं था, इसलिए बिजली स्टोर से उधार सामान दिलाकर काम शुरू कराया गया है। जैसे ही फर्म के पास लाइन निर्माण की सामग्री उपलब्ध हो जाएगी, वह सामान स्टोर को वापस कर देगी। -सौरभ अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत कार्य मंडल बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें