फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन से कटया नौडिहा में बिजली गुल

Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
200 उपभोक्ताओं को परेशानी, नहीं बदला गया टूटा खंभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षेत्र के कटया नौडिहा गांव में सोमवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। चार दिन से बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारीक के अनुसार, गांव के राम संवारे के घर के पास लगा खंभा टूट कर गिर गया है। चार दिन बाद भी विभाग ने इसे नहीं बदला है। इससे चलते करीब 200 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-पानी की वजह से टूटे खंभे को बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। चार दिन से बिजली नहीं आने से लोगों को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत गृहिणियों को हो रही है। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उन्हें पानी का इंतजाम करने के लिए दूर तक जाना पड़ता है। अवर अभियंता वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि खंभे खत्म हो गए हैं। मुख्यालय से शुक्रवार तक नए खंभे मिल जाएंगे, तब जाकर आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें