टिनिच। विद्युत उपकेंद्र बघौड़ी क्षेत्र के बजहिया में बुधवार को एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया। बकाया न जमा करने पर 32 घरों की बिजली काट दी गई। जबकि उपभोक्ताओं से ढाई लाख रुपये जमा करवाए गए। अवर अभियंता सूर्य नाथ यादव ने बताया कि 32 बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई है और 15 उपभोक्ताओं से ढाई लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। बुधवार तक 70 प्रतिशत छूट योजना का आखिरी दिन था। अब अगले दिन से 50 प्रतिशत छूट पर इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर लाइनमैन रमेश वर्मा, रंजीत चौधरी, अनिल कुमार यादव, अजीत, कमलेश व दुर्गा प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद