फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्युत संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

Sat, 17 Aug 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। विद्युत उपकेंद्र के करीब आधा दर्जन संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता हर्रैया को ज्ञापन देकर कहा कि यदि अवर अभियंता को तत्काल नहीं हटाया गया तो वह 17 अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

संविदाकर्मी राम विलास यादव, जग नरायन सिंह, सभाजीत, दिलीप कुमार, अरुण वर्मा, सूर्यभान, राम चरन, राम किशुन, अलख नाथ तिवारी आदि ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता राजकेश्वर सिंह उन्हें प्रताड़ित करते हैं। बिना संसाधन के ही रात में फाल्ट आने पर ठीक करने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर वेतन काटने व नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
अवर अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में लोकल फाल्ट की समस्या अधिक है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सभी फाल्ट को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मी लंबे समय से उपकेंद्र पर तैनात हैं। वह समय से लोकल फाल्ट दुरुस्त करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। सभी आरोप निराधर हैं। उपखंड अधिकारी सरफराज ने बताया की मामला संज्ञान में है। वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें