दुबौलिया। उपकेंद्र से जुड़े 49 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बकाये में काटी गई। एसडीओ अंबुज तिवारी और जेई सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम ने बंजरिया सूबी और कटरिया गांव में बड़े बकायेदारों को बिजली बिल राहत योजना के तहत जागरूक करने के बावजूद रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले करीब 49 कनेक्शनधारियों की बिजली शनिवार को काट दी गई। संवाद