मोबाइल फोन चार्जर लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत
बस्ती। बड़ेवन मार्ग के पास आइसक्रीम बेचने वाले युवक सोमवार को मोबाइल फोन का चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
गोंडा जनपद के बालपुर थाना क्षेत्र के ठकुरापुर गांव निवासी 19 वर्षीय मोहित गोस्वामी पुत्र राम बुझारत गोस्वामी शहर में आइसक्रीम का ठेला लगाता था। बताया जा रहा है कि वह आइसक्रीम बेचता था। सोमवार सुबह 11:15 बजे आइसक्रीन फैक्ट्री पर मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगाने लगा।
इसी दौरान मोहित को करंट लग गया। वहां मौजूद लोग आननफानन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज जिला अस्पताल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।