बस्ती। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने मांगों का ज्ञापन मुख्य अभियंता के माध्यम से प्रबंध निदेशक पॉवर कारपोरेशन शक्ति भवन लखनऊ को भेजा है। जोन कमेटी के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पीलीभीत में विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है। विरोध में संगठन के टीजी टू कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ताकि कर्मचारी भयमुक्त होकर शासकीय कार्य कर सकें। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, राम सहाय, अजय पांडेय, मो. नासिर, विनोद कुमार, रहरीश, अमर, अनिल, अजीत, अनुज, अली अहमद आदि शामिल रहे।