फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर अस्पताल परिसर में लटक रहे बिजली के तार

Thu, 03 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए लगे बिजली के नंगे तार ढीले होकर अस्पताल के मुख्य गेट व परिसर के बीच में लटक गये हैं। अस्पताल में मरीज लेकर आने वाले एंबुलेंस में मानो छू जाएंगे। चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा.सचिन चौधरी ने बताया कि ढीले तारों से हो रही समस्या का समाधान कराने के लिए अधिशाषी अभियंता और स्थानीय एसडीओ को पत्र के माध्यम से पिछले 8 जनवरी 2025 को ही अवगत कराया गया था। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। भानपुर कस्बा (शहरी) क्षेत्र के नवागत अवर अभियंता उमेश यादव ने बताया कि शीघ्र ही मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें