फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमआरएफ सेंटर में लगे विद्युत मोटर चोरी, चौकीदार हिरासत में

Sat, 24 Aug 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी संजय की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे में गैस गोदाम के पास बने एमआरएफ सेंटर को चलाने के लिए लगे दो विद्युत मोटर चोर चुरा ले गए। चोरी का पता तब चला जब चौकीदार बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी करने केंद्र पर पहुंचा। मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकीदार को हिरासत में लिया है।

हाईवे से महेवा कुंवर जाने वाली सड़क के किनारे गैस गोदाम के पास करीब तीन वर्ष पहले कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर का निर्माण हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष पहले सेंटर संचालन के लिए नगर पंचायत कार्यालय को हस्तांतरित हुआ है। यहां लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हैं। इसकी रखवाली के लिए नगर पंचायत से एक कर्मी की रात में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को चौकीदार अनूप उर्फ अंशु जब सेंटर पर पहुंचा तो वहां लाखों रुपये की कीमत के लगे दो बड़े विद्युत मोटर गायब थे। चौकीदार ने चोरी की सूचना चेयरमैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह को दी। शुक्रवार सुबह अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पूछताछ के लिए चौकीदार को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें