फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनाव की तैयारी पूरी, बसाए गए 12 जोन व 25 सेक्टर

Wed, 10 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी सहित चुनाव अधिकारियों ने तैयारियों की परख कर ली है। हर बूथ पर पानी व बिजली के अलावा छाया का भी इंतजाम है। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को 12 जोन व 25 सेक्टर में बांटा गया है। हर मतदेय स्थल पर एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र रूप से निकाय चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारी बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लें। कहा कि कानून व्यवस्था, यातायात, वेबकास्टिंग, भोजन एवं जलपान व्यवस्था, निर्वाचन व लेखा, प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट, कॉविड किट व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री के अलावा आदर्श आचार संहिता पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है।
-
मतदाता फोटो पहचान पत्र के मिलेंगे 14 विकल्प
बस्ती। निकाय चुनाव में मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह निर्देश जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में 14 अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक-डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज यथा भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, केंद्र / राज्य सरकार /लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेन्स, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, सांसद एवं विधायक की ओर से जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र व राशन कार्ड मान्य होंगे।
विज्ञापन


10 निकायों के 130 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
बस्ती। 11 मई को जिले के 10 निकायों में 130 मतदान केंद्रों पर दस अध्यक्ष व 153 सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद पर 1095 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। निकाय चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट से लेकर पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी सौ मीटर परिधि में व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। इस परिधि में कोई भी व्यक्ति मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकेगा। उम्मीदवार अपना कोई निर्वाचन बूथ स्थापित नहीं कर सकेंगे। सौ मीटर की परिधि के बाहर मतदाताओं को पहचान पर्चियां वितरित करने,अभिकर्ताओं और कार्यकर्ताओं के उपयोग के लिए एक मेज और दो कुर्सियों के साथ एक छाता या तिरपाल लगा सकते हैं।
-
यहां से होगी पोलिंग पार्टी की रवानगी
कंपनीबाग स्थित केडीसी को नगर पालिका, नगर पंचायत बनकटी, मुंडेरवा, गनेशपुर, गायघाट, नगर बाजार के लिए मतदान पार्टी रवानगी के लिए स्थल बनाया गया है। नेशनल इंटर कालेज हर्रैया को नगर पंचायत बभनान, कप्तानगंज व नगर पंचायत हर्रैया को पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार रुधौली तहसील को नगर पंचायत रुधाली में मतदान पार्टियों के लिए रवानगी स्थल चयनित किया गया है।
-
केडीसी, हर्रैया व रुधौली तहसील में रखी जाएंगी मतपेटियां
निकाय चुनाव के नामांकन और मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के बाद नगर पालिका सहित छह निकायों की मतपेटियां केडीसी में जमा होंगी नगर पंचायत हर्रैया, बभनान व कप्तानगंज की मतपेटिकाएं नेशनल इंटर कालेज हर्रैया में तथा नगर पंचायत रुधौली की रुधौली तहसील में रखीं जाएगी। यहीं पर ही संबंधित निकायों की मतगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें