फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पांच से

Tue, 02 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को एनआईसी में हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि 5 एवं 6 मई को सभी मतदान कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि निकाय चुनाव में कुल 305 मतदेय स्थलों के लिए 341 मतदान पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया है। शेष मतदान पार्टियां आरक्षित रखी जाएंगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण प्रभारी/ सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक मिश्र भी मौजूद रहेंगे।

मतदान के दिन बंद रहेंगे न्यायालय
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। मतदान के दिन 11 मई को जनपद के सभी न्यायालय बंद रहेंगे। जिला जज कुलदीप सक्सेना ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतदान के दिन 11 मई को प्रस्तावित मुकदमों की सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें