फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदरों के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार गांव में बुधवार दोपहर बंदरों के झुंड ने 70 वर्षीय चंद्रावती देवी पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीएचसी बनकटी में उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत है। चंद्रावती देवी दोपहर करीब तीन बजे घर के पीछे जूठन फेंकने गई थीं। वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बंदरों को भगाया। ग्रामीणों के मुताबिक, महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर इचढ़वा पुल के पास सैकड़ों की संख्या में लाल बंदर रहते हैं। झुंड में रहने वाले ये बंदर अक्सर राहगीरों पर हमला कर देते हैं। कुरियार, लहरी पड़ियापार, दतुआखोर, मानिकौरा, भैंसा पांडेय, सैदवार और पूर्वा समेत आसपास के गांवों में भी बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। डीएफओ डॉ. शिरीन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें