फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 20 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर के निकट रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर एक बुजुर्ग महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। इसकी मौत ट्रेन से कटने से हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त की काेशिश की, मगर शव की पहचान नहीं हो सकी है। रविवार की सुबह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर के पास रेलवे लाइन के अप ट्रेक पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष है। उसके पास एक छोटी लाठी और कपड़े का बटुआ मिला है जिसमें 144 रुपये थे। पुलिस ने शव को सुरक्षित मर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें