फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elderly woman dies after being buried under a wall

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

सिकंदरपुर(बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव में शनिवार की देर शाम कच्चे गारे से बनाई गई ईंट की दीवार बारिश के चलते कमजोर होकर गिर गई । उसके नीचे दब जाने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में देर शाम करीब साढे़ सात बजे जयराजी पत्नी छोटेलाल घर में बैठी थी। अचानक दीवार की ईंट भरभरा कर महिला के ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने छप्पर व दीवार का मलबा हटाकर महिला को निकाला पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें