मुंडेरवा। ओरवाडा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक बुजुर्ग का मिला शव। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे सूचना मिली कि ओरवाडा रेलवे स्टेशन से बस्ती की तरफ रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद