दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव में पंचायत भवन के पास एक पेड़ में फंदे से लटकता हुआ एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव शुक्रवार की सुबह देखा गया। शव की पहचान सांड़पुर गांव निवासी केशव प्रसाद 70 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। हालांकि केशव प्रसाद ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई जिसकी जांच-पड़ताल दुबौलिया पुलिस कर रहीं हैं। शुक्रवार की सुबह सांड़पुर गांव में बने पंचायत भवन के सामने एक सिरसा के पेड़ में नायलाॅन की रस्सी के सहारे केशव प्रसाद का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि केशव प्रसाद भोर में रोज की तरह सो कर उठे थे। इसके बाद भैंसों को नाद पर बांध कर चारा पानी दिए। कब फांसी लगा लिए किसी को जानकारी नहीं है। केशव प्रसाद के तीन पुत्र एवं चार लड़कियां हैं।