फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस की नोटिस देख बुजुर्ग को लगा सदमा, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sat, 24 Feb 2024 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती के कलवारी क्षेत्र के गौरा रोहारी गांव में पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। पुलिस के नोटिस दिखाने पर बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अष्टभुजा सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी क्षेत्र के गौरा रोहारी गांव में पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। पुलिस के नोटिस दिखाने पर बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, कलवारी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार माह पहले किए गए चालान का नोटिस देखते ही गौरा रोहारी के 70 वर्षीय किसान अष्टभुजा सिंह को सदमा लग गया। इससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

आननफानन परिजन उन्हें पीएचसी कुदरहा ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत ही गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई जय प्रकाश सिंह नें बताया कि दुर्गा पूजा के समय पंडाल में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले कलवारी पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग अष्टभुजा सिंह समेत आठ लोगों को चालान किया था। बुधवार को पुलिस समन तामिला के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें