फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। भानपुर तिराहे पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को स्कूल बस ने बुधवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बस के नीचे गिर पड़े और बस कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया। घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी वंशनाथ चतुर्वेदी (75) रुधौली थाना क्षेत्र के कुचुरुआ में रिश्तेदारी में जा रहे थे। रुधौली से कुचुरुआ जाने वाले मार्ग के लिए बस्ती-बांसी हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बस्ती की ओर से बच्चों को छोड़ने आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें