फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल

Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। बाजार में सामान लेने पहुंचे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पड़री निवासी रामकेश पाण्डेय (60) शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे हल्लौर बाजार में सामान लेने गए थे। इसी दौरान हल्लौर निवासी गोडू पुत्र महेन्द्र बाइक से टिकरिया की दिशा से आ रहे थे और तेज रफ्तार में उन्होंने रामकेश को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें