इसी मलबे में दबकर मौत हो गई थी. घटनास्थल पर मौजूद परिवार के बुजूर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव में सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। पक्के मकान के पीछे बने कच्चे घर की दीवार गिरने से 55 वर्षीय नाजिम पुत्र तूड़ी की मलबे में दबकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पुराने कच्चे घर में लकड़ी आदि घरेलू सामान रखा था।
घर जर्जर हालत में था और पन्नी से ढका हुआ था। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश में पन्नी फट गई थी, जिससे पानी घर के अंदर जा रहा था।पानी से बचाव के लिए नाजिम प्लास्टिक पन्नी के छाजन को ठीक करने गए थे, तभी अचानक कच्ची दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गए।
मृतक की इकलौती संतान बेटी है जो विवाहित है और ससुराल में रहती है। नाजिम पत्नी के साथ रहते थे। हरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।