फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोवंश को बचाने में डूबे बुजुर्ग, मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के गौरा रोहारी गांव के रहने थे प्रहलाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के गौरा रोहारी के उत्तर मनवर नदी के डिहवा दोहनी सोती में मंगलवार को वृद्ध का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान प्रहलाद के रूप में की। ग्राम प्रधान रण बहादुर सिंह की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गायघाट ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि उनकी पड़िया मनवर नदी के पानी में फंस गई थी। उसे निकालने के प्रयास में वह खुद डूब गए।
गौरा रोहारी निवासी 65 वर्षीय प्रहलाद सोमवार की दोपहर बाद गांव के उत्तर सिवान में मनोरमा नही की सोती डीहवा दोहरी को पारकर मवेशी चराने गए थे। शाम को घर वापस आते समय पता चला कि एक पड़िया छूट गई है। बारिश की वजह से सोती में पानी भरा हुआ है। पड़िया को वापस लाते समय गहरे पानी में डूब कर लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सभी जानवर घर पहुंचाने के बाद प्रहलाद के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने के लगे। खोजबीन करते हुए डिहवा दोहरी सोती पर पहुंचे तो पुलिया पर प्रहलाद का धोती-कुर्ता और चप्पल मिलने से किसी अनहोनी की आशंका में परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान रण बहादुर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराया। मगर, प्रहलाद का कुछ पता नहीं चला। थक हार कर परिजन घर वापस चले गए। मंगलवार की सुबह छह बजे ग्रामीणों ने सोती में उतराया शव देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें