बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बाघापार निवासी अजय कुमार गुप्ता ने भतीजे और उसकी पत्नी, दो भतीजी पर पत्नी के जेवरात हड़प करने का आरोप लगाया है। बाघापार निवासी अजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने पत्नी के जेवरात सुरक्षा के लिहाज से बड़े भाई विमल कुमार के पास रखने को दिया था। भाई विमल कुमार ने गवाह राममणि मिश्र व बदरूद्दीन के सामने 20 नवंबर 2017 को हस्ताक्षर बनाया था। 21 सितंबर 2025 को भाई विमल कुमार का निधन हो गया। ब्रह्मभोज के बाद उन्होंने भतीजे पुनीत कुमार, उसकी पत्नी सीमा देवी और भतीजी संध्या, सपना जेवरात हड़पने की नीयत से यह कह रहे हैं कि नहीं मिल रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।