बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने आमादा फौजदारी के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में चालान कर आरोपियों को एसडीएम सदर के न्यायालय में पेश किया गया। सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमादा फौजदारी हो गए। उसी गांव के अच्छेलाल (30), राम बहोर (54), दिनेश (40) निवासी मदनापुर, थाना खीरोह, जनपद रायबरेली के अलावा धर्मेंद्र शर्मा (39), सुखराम शर्मा (41), ध्रुपराज शर्मा (42), राज शर्मा (20), धर्मराज शर्मा (40) निवासीगण सिकटा को शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। संवाद