बस्ती। सोनहा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। रामनगर निवासी अनीता यादव ने तहरीर देकर बताया कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और मार पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसके पति बलराम, सास गीता देवी सहित आठ आरोपी निवासी भालूकोनी जप्ती थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर को नामजद किया है। संवाद