बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के परसा दमया में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से चार-चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एक पक्ष की गुड़िया ने तहरीर दी है कि पड़ोसी कुलबुल, सुग्रीम, राम किशोर और सवित्री ने घर पर आकर अपशब्द कहने लगे। दरवाजे पर रखे बर्तन तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेठानी अनीता पत्नी बाढ़ू व पति चौथीलाल को भी मारापीटा।
दूसरे पक्ष के कुलबुल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि चौथी लाल, चंद, मोनू और गुड़िया ने उसके घर पर आकर अपशब्द कहा और दरवाजे पर रखे बर्तन व अन्य समान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री सुन्दरी, भतीजा सुग्रीव, व मेरे भाई राम किशोर को मारापीटा।
पुलिस सभी आठ आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की है।