प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बैठा स्वास्थ्य कर्मचारी।
बस्ती। गर्मी का असर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले पर भी देखने को मिला। मेले में बहुत कम संख्या में मरीज पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में आरोग्य मेले में भीड़ देखने को मिलती है। जब रिपोर्टर ने मेले की पड़ताल किया तो पीएचसी परिसर में पेयजल की व्यवस्था नजर नहीं आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी कर्मी समय से कार्यों काे निपटाते मिले। मरीजों की संख्या कम होने से कुछ कर्मी परिसर में घूम-फिर कर समय बिताते मिले। ओपीडी में मरम्मत कार्य हो रहा था। जिसके चलते सभागार में डॉ. कुमकुम मरीजों को देखते मिलीं। उन्होंने बताया कि महज सात मरीज आए थे, सभी को परामर्श व दवाएं दी गई हैं। मरीज कौशल्या और अनिता शुक्ला ने बताया कि प्यास लगी है लेकिन अस्पताल परिसर में पानी कहीं नहीं दिख रहा है। आरओ में पानी नहीं आ रहा है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सुरेश पाल, मुनिराम, सुभाष, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
-