फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निपुण टेस्ट के मूल्यांकन से तय होगा केजीबीवी का ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती । जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 14 जुलाई को कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं का निपुण मूल्यांकन टेस्ट होगा। इससे स्कूलों की ग्रेड तय की जाएगी। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो स्कूल निपुण बन गए वहां के बच्चों का निपुण मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

जिले के 14 ब्लॉकों में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इसमें 13 सौ छात्राएं कक्षा छह से आठ तक पंजीकृत हैं। सभी छात्राओं का निपुण मूल्यांकन टेस्ट होगा। इसमें कक्षा छह की बालिकाओं के लिए हिंदी एवं गणित, कक्षा सात और आठ के छात्राओं का विज्ञान एवं गणित विषय का ही टेस्ट देना होगा। तीनों कक्षाओं के टेस्ट में 20-20 प्रश्न होंगे और परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर 40 मिनट में उत्तर भरना होगा।
टेस्ट के बाद ओएमआर शीट को 1.30 घंटे में ही सरल ऐप पर शिक्षक स्कैन करके जमा करेंगे। इसी ऐप के माध्यम से स्कूलों की ग्रेड तय होगी
बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं का सरल ऐप से निपुण लक्ष्य परीक्षण होना है। 14 जुलाई को सभी जिलों में केजीबीवी में एनएटी का आयोजन किया जाएगा। स्कूल सभी वार्डन को निर्देशित किया गया है कि टेस्ट का समय सुबह 10 से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्राएं ओएमआर शीट को केवल ब्लैक बॉल पेन से ही भरेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक छात्रा को ब्लैक बॉल पेन दी जाएगी। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। इसमें 10 मिनट तक प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट भरने की जानकारी दी जाएगी। 60 मिनट तक छात्राएं टेस्ट के प्रश्न हल करेंगी। बाकी बचे 20 मिनट में बालिकाएं ओएमआर शीट भरेंगी। टेस्ट समाप्त होने के बाद शिक्षिकाएं ओएमआर सीट को स्कैन करके सरल ऐप भेजेंगी। इसी के आधार पर स्कूलों का ग्रेड तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें