फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कस्तूरबा की छात्राएं देंगी मेधावियों को टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कमजोर छात्राओं का शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अगले माह से ब्रिज कोर्स शुरू होगा। विभाग ने छात्राओं को दक्ष बनाने के लिए तीन माह का ब्रिज कोर्स तैयार किया है। यह कोर्स उन छात्राओं के लिए है, जो भाषा स्तर पर कमजोर हैं और कक्षा छह का पाठ्यक्रम पढ़ने में दक्ष नहीं हैं।
जिले में 13 ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित होते हैं। जहां पर 13 सौ छात्राएं पंजीकृत हैं। जांच में यह तथ्य उभरा था कि तमाम छात्राएं कक्षा के अनुसार पढ़ने में दक्ष नहीं हैं। इसकी शिकायत बार-बार शासन और प्रशासन को मिलती थी, जिसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से बीएसए को पत्र जारी करके निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि जो बालिकाएं शैक्षिक अधिगम स्तर शिक्षा के अनुरूप नहीं हैं या जो ड्रॉप आउट हैं, उन्हें चिह्नित किया जाए। अगस्त के पहले सप्ताह तक शिक्षकों को प्रशिक्षित कराकर ब्रिज कोर्स शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन

योजना के तहत छात्राओं की दक्षता जानने के विभिन्न समूहों में बांटा जाएगा। उनकी परीक्षा होगी, जिसमें कुल 19 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें वाक्यों का चित्रों से मिलान और गिन कर लिखने जैसे सवाल शामिल होंगे। परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। इसमें भाग- अ में कक्षा तीन और भाग-ब में कक्षा चार व पांच की दक्षता परखने संबंधी सवाल होंगे। परीक्षा के आधार पर उन्हें विभिन्न समूहों में बांटा जाएगा
विज्ञापन

ब्रिज कोर्स से सामान्य छात्राओं के बराबर लाने का प्रयास होगा। अभ्यास करने के लिए अलग से पुस्तिका तैयार की गई है। इससे छात्राओं को पढ़ने में भी आसानी होगी। विद्यालय में हर दिन डेढ़ से दो घंटे हिंदी शिक्षण का कार्य भी कराया जाएगा।

मुख्यालय से पत्र आया है ।बालिका शिक्षा के जिला समन्वय को व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है। समय से ब्रिज कोर्स शुरू करा दिया जाएगा।
-अनूप कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें