फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैरा मेडिकल कोर्स में प्रवेश के बहाने 38 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डी. फार्मा, एएनएम व अन्य कोर्स के लिए उड़ीसा की यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर रुपये वापस करने का दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने फर्जी मार्कशीट थमा दी।
विज्ञापन

निजी इंटरमीडिएट काॅलेज चलाने वाले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रेहरवा निवासी कृष्ण कुमार चौधरी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि लालगंज थानानाक्षेत्र के रक्सा निवासी राम आशीष यादव, विनोद कुमार यादव निवासी बरेली और स्वतंत्र श्रीवास्तव निवासी उरई जालौन ने उन्हें डी. फार्मा, एएनएम व जीएनएम कोर्स की मान्यता दिलाने का झांसा दिया। विश्वास दिलाने के लिए उन लोगों ने कई शिक्षण संस्थाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन ब्योरा दिखाया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने के लिए तीनों अपने खाते के अलावा अन्य खाते में करीब 38 लाख रुपये जमा करा लिया। पूछने पर उन लोगों ने बताया कि छात्रों का एडमिशन ओम साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी उड़ीसा, जयपुरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी उड़ीसा के अलावा भवानी पटना कॉलेज ऑफ साइंस उड़ीसा में करा दिया गया है। कुछ छात्रों का इनरोलमेंट और प्रवेश पत्र भेज दिया गया। इसमें कुछ छात्रों का एडमिशन सही मिला और कुछ का पैसा लेकर डकार गए। उनके स्तर से दबाव बनाने पर किसी रजिस्टर्ड संस्था का मार्कशीट रजिस्टर्ड डाक से भेज कर दूसरे सेमेस्टर का भी पैसा जमा करा लिया था। मामला खुलने पर फर्जी मार्कशीट भी दे दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि यह तीनों आरोपी इसी तरह के फर्जीवाड़ा में कोतवाली थाने में नामजद हैं। जिसमें उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें