बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर जुलाई सत्र का प्रवेश 10 अगस्त तक चलेगा। केंद्र समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश चल रहा है।
बताया कि बीए व एमए हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, अंग्रेजी, एमआरडी आदि विषयों में प्रवेश चल रहा है। इसके अलावा बीए में उर्दू, संस्कृत व शिक्षा शास्त्र विषय भी आवंटित है। बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का प्रवेश निशुल्क है। प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्रों का भी स्नातक में प्रवेश हो जाएगा।