फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे के पास हाइवे पर डंपर ने बाइक में ठोकर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छावनी थाना क्षेत्र के धौरहरा चौहान निवासी पुनीत अपनी माता राजदेवी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। दिन में 12 बजे के करीब खतमसराय चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच पीछे से डंपर ने ठोकर मार दिया। तेज ठोकर के कारण बाइक पर पीछे बैठी राजदेवी रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची विक्रमजोत चौकी की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें