वाल्टरगंज। भीटिया-गौर मार्ग पर पिपराजप्ती गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे चालक को चोट लगी। आसपास के लोगों ने बताया कि सामने से अचानक एक वाहन आ जाने पर डंपर के चालक ने ब्रेक लगाय दिया। डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई भी चपेट में नहीं आया। संवाद