फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तंत्रमंत्र के चक्कर महिला को घर में घुसकर पीटा

Wed, 03 Jan 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। तंत्रमंत्र को लेकर मझौवा चौधरी गांव में महिला को घर में घुसकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मझौवा चौधरी गांव निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी अमीना खातून ने आरोप लगाया है कि तंत्रमंत्र की रंजिश को लेकर गांव के तबरेज व गुल्लू के अलावा उनकी पुत्रियां मफीदुन और फिजा 27 दिसंबर की शाम को करीब चार बजे उसे अकेली पाकर अपशब्द कहने लगी। वह डरकर अपने घर में भाग गई। उक्त चारों अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अमीना खातून को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें