गांव के लोगों के घरों में घुस रहा बारिश का पानी।
बनकटी। जलनिकासी व्यवस्था ठीक न होने से सड़क और चौराहों पर बारिश का पानी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। घुघसा गांव के हरिजन पुरवे में बारिश का पानी घुसने से ओमप्रकाश, मालती, मुरारी आदि ने बताया कि बारिश का पानी घरों में भर चुका है। रात में डर लगता है। प्रधान शीला सिंह के प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह ने बताया कि 2021 से नाले की सफाई नहीं हो पाई है। कई बार ब्लाॅक से डिमांड किया गया लेकिन, बजट नहीं मिला। कमोबेश यही हाल देईसाड़, बनकटी, हल्लौर, परासी, बरहुआ, पक्का बाजार, महसों, बघाड़ी आदि मार्गों पर बारिश का पानी जमा है।