फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबौलिया का कटरिया चांदपुर तटबंध बना मनचलों का अड्डा

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी के सबसे अतिसंवेदनशील तटबंधों में से एक कटरिया चांदपुर तटबंध इन दिनों मनचले युवक-युवतियों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही बाइक व चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एक पखवारे में छह लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तटबंध पर अक्सर प्रेमी जोड़े आते जाते हैं। घंटे दो घंटे बिताने के बाद चले जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही एक कार में सवार होकर चार युवक-युवती तटबंध पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की इन लोगों पर काफी दिनों से नजर थी। पुलिस को भी इनके बारे में जानकारी थी और उन्हें पकड़ने का प्रयास पहले भी कर चुकी है। रविवार को जैसे ही तटबंध पर कार पहुंची तो लोगों ने पुलिस को खबर कर दिया। पुलिस ने घेरा बंदी करके राम जानकी मार्ग पर स्कूल के पास पहुंचते-पहुंचते दबोच लिया। पुलिस चारों को थाने ले गई। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इससे पहले ठोकर नंबर एक के पास से पुलिस ने बोलेरो में एक प्रेमी प्रेमिका को आधी रात को पकड़ा था। रात में ही प्रेमिका के परिवारी जनों को सौंप दिया था। जबकि प्रेमी और उसके बोलेरो गाड़ी को थाने ले गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है संदिग्ध लोगों की शाम को आवाजाही बढ़ने से सभ्य लोगों ने तटबंध पर टहलने जाना छोड़ दिया है। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया अक्सर तटबंध पर आवाजाही होने की सूचना मिलती रहती है। रविवार को कार में दो लड़के व दो लड़कियों को पकड़ा गया गया था। पूछताछ में उन लोगों ने खुद को भाई बहन बताया और नदी देखने की बात करने लगे। उनके परिवार के लोगों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें