फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रिकेट में दुबौलिया ने बनकटी को दी करारी शिकस्त

Fri, 22 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ-3 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक स्तर से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट प्रतियोगिता में दुबौलिया की टीम ने बनकटी की टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

सीडीओ जयदेव सीएस, पश्चिम बंगाल के विधायक मुकुट मणि अधिकारी, बीएसए अनूप कुमार, भाजपा नेता अरविंद पाल आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाॅस्केटबाल का पहला मैच सेंट जेवियर्स बनाम जूनियर स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें सेट जेवियर्स 38-08 से विजयी बना। दूसरा मैच सीनियर स्टेडियम बनाम शंभू हर्रैया-2 के बीच खेला गया। जिसमें सीनियर स्टेडियम 63-45 से विजयी रहा। कबड्डी का पहला मैच कुदरहा बनाम रुधौली के बीच हुआ। इसमें कुदरहा 21-0 से विजयी बना। दूसरा मैच दुबौलिया बनाम विक्रमजोत के बीच खेला गया। दुबौलिया 30-10 से विजयी हुआ। वहीं 3000 मीटर रेस जूनियर बालक में अनिल यादव कप्तानगंज प्रथम, शुभम पाल बहादुरपुर द्वितीय एवं आलोक कुमार सल्टौवा तृतीय स्थान पर रहे।
3000 मीटर रेस सीनियर बालिका में संजना बस्ती सदर प्रथम, सुष्मिता सिंह गौर द्वितीय, आरोही शुक्ल बस्ती सदर तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जतिन ने 21-05 से अभिषेक सोनकर को हराया। दूसरा मैच अदीबा ने दिव्या को 21-07 से पराजित कर अपनी झोली में डाला। तीसरे मैच में विराज ने आयुष को 21-10 से हराया। इसके अलावा क्रिकेट का प्रथम मैच दुबौलिया बनाम बनकटी के बीच हुआ। बनकटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दुबौलिया ने निर्धारित 10 ओवर में 122 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी बनकटी की टीम 10 ओवर में मात्र 100 रन ही बना सकी। दूसरा मैच कप्तानगंज और कुदरहा के बीच खेला गया। कुदरहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में कप्तानगंज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर छठवें ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, प्रमोद जायसवाल, विजय प्रकाश चौधरी, फैजान अहमद, बब्बन पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
-
मुस्तैद रही मेडिकल टीम
खेल महाकुंभ के दौरान स्टेडियम में स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराने के लिए मेडिकल टीम निरंतर मुस्तैद है। दूसरे दिन 185 खिलाड़ियों का उपचार किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सह संयोजक डॉ. नवीन सिंह, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वेदांत सिंह, अमित मणि पांडेय, डॉ. अरुण सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें