बहादुरपुर क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करने पहुंचे डीएसडब्ल्यू श्
बहादुरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करने मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय पंहुचे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदापुर में तीन, अमिलहा में दो, कुसौरा में चार, करमी बुजुर्ग में दो और सैफाबाद के चार लाभार्थियों के घर पहुंचकर जांच की। योजना के तहत लाभार्थियों को प्राप्त हुए सामान का उन्होंने मिलान किया। सभी सामान निर्धारित मात्रा में मिले। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि लाभार्थियों को दिए गए सामान की जांच की जा रही है। जांच में सब कुछ ठीक मिला। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को राजकीय इंटर काॅलेज बस्ती में आयोजित सामूहिक विवाह में ब्लाॅक क्षेत्र के 75 जोड़े और 27 जनवरी को रामरेखा आश्रम में 15 जोड़े शामिल हुए थे। मौके पर एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी मौजूद रहे। संवाद