रूधौली। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) के बैनर तले बुधवार को रूधाैली में दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल किया। इस दाैरान क्षेत्र में भी दवा की सभी दुकानें बंद रही। रुधौली में दवा लेने पहुंचे सत्य प्रकाश गिरी, अर्जुन का कहना है कि सरकार को ऐसे हड़ताल को लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए। अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि यदि सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो आगे भी इस तरह की हड़ताल किए जाएंगे। इस दौरान पंकज गुप्ता, रमेश गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, माहेश्वरी चौधरी, अमरनाथ आदिल खान, पिंटू यादव रमेश चौरसिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद