फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन का डीआरएम डा.मोनिका अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
बुधवार दोपहर बाद स्पेशल सैलून से बस्ती पहुंचीं डीआरएम ने सबसे पहले यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजामों को भी देखा। निर्देश दिए कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। बिना मास्क के स्टेशन परिसर में किसी की इंट्री न होने दें। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। आरपीएफ, जीआरपी व स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। डीआरएम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव सहित अन्य को कोरोना योद्धा का प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस दौरान डॉ. हरीश, अंबर प्रताप सिंह, सुमित वत्स, सुधीर सिंह, रणंजय सिंह, विश्वंबर चौधरी, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें