फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढाबे पर ट्रेलर खड़ा कर सो रहे चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 21 Jun 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास फोरलेन के किनारे खड़े ट्रेलर के चालक की सोने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात ढाबा संचालक ने गाड़ी किनारे करने के लिए आवाज दी तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज भेजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया क्षेत्र के संसारीपुर चौराहा के खैरी ओझा के सामने देर शाम गिट्टी लदा ट्रेलर जाकर रुका। रात करीब 12 जब सभी गाड़ियां ढाबे से निकल गईं तो ढाबा संचालक ट्रेलर को किनारे खड़ा करने के लिए चालक को ढूंढने लगा। ढाबे के कर्मचारियों ने इधर-उधर ढूंढने के बाद ट्रेलर के केबिन में झांका तो वह सीट पर पड़ा हुआ था। ढाबा संचालक ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। एंबुलेंस से चालक को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए ढाबा संचालक और पुलिस ने ट्रक मालिक व उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद चालक की पहचान संतकबीरनगर जिले के दुधौरा थाना अंतर्गत देवरिया निवासी 46 वर्षीय बाबूराम यादव के रूप में हुई। उसके परिवार के लोग भी सीएचसी कप्तानगंज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें