फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमौलिया माफी गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे गोरखपुर-अयोध्या लेन पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रक का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व चालक घायल हो गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से अयोध्या-बस्ती लेन बंद था। अयोध्या-बस्ती लेन पर दोनों तरफ से गाड़ियों का आवागमन किया जा रहा था। बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रक को अयोध्या से बस्ती लेन पर आ रे ट्रेलर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। ट्रक में फंसे चालक विरेन्द्र चौहान (50) निवासी थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर को आसपास के लोगों बाहर निकाला। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें