कलवारी। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के डेवाडीहा निवासी पिकअप मलिक की तहरीर पर पिकअप लेकर फरार होने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में महेंद्र निवासी डेवाडीहा थाना नगर ने लिखा है कि उन्होंने पिकअप लोन पर लिया था। पिकअप कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर खलवा गांव निवासी दिनेश यादव चलते थे। आरोप है कि दिनेश यादव पिकअप लेकर फरार हो गए। काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चल रहा है। आशंका है कि उसने पिकअप बेच दिया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी माझा खुर्द विवेकानंद तिवारी को दी गई है। संवाद