बस्ती। बस्ती सदर विकास खंड क्षेत्र के बसिया के ग्राम प्रधान विजय चौधरी ने ज्ञानोदय शिक्षण प्रशिक्षण संस्था के 15 दिव्यांग छात्रों को स्कूल ड्रेस और खाद्य सामग्री देकर हौसला बढ़ाया। कहा कि दिव्यांग अब प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति के उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। संस्था के प्रबंधक सूर्यभान चौधरी ने बताया कि ज्ञानोदय शिक्षण प्रशिक्षण संस्था को जन सहयोग से संचालित किया जा रहा है। 15 छात्रों को आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। चार शिक्षक उन्हें शिक्षा दे रहे हैं। संस्था का उद्देश्य छात्रों को सफलता के नए आकाश से जोड़ना है। इस दौरान मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार, कोकिला मिश्र, चंद्रभान चौधरी, प्रदीप कुमार के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे। संवाद