रौतापार के अमरूद बाग मोहल्ले के लिए नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू
- फोटो : अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बैठक करतीं राज्यपाल
बस्ती। रौतापार वार्ड के मालवीय रोड अमरूदबाग कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर जलनिकासी की समस्या दूर होगी। सभासद की पहल पर नगर पालिका ने 19 लाख रुपये की लागत से 80 मीटर लंबा नाला निर्माण की स्वीकृति दे दी है। नाला निर्माण का कार्य भी शुरु हो गया है। बताया गया कि इसके लिए जमीन की अड़चन थी जिसे एश्वर्य राज सिंह ने नाला निर्माण के लिए कुछ अपनी भूमि को दान दिया है। इससे निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। संवाद