फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाॅ. वीके वर्मा बने स्काउट गाइड संस्था के आजीवन सदस्य

Mon, 14 Jul 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष चिकित्साधिकारी एवं समाजसेवी डाॅ. वीके वर्मा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य बनाए गए हैं। डाॅ. वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था समाज सेवा और देश हित के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। इस संस्था से जुड़कर और बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल संदीप कुमार ने कहा कि जिला सचिव कुलदीप सिंह द्वारा जनपद बस्ती में सर्वाधिक लोगों को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश से आजीवन सदस्य के रूप में जोड़ने का कार्य सराहनीय है। डा. वीके वर्मा के आजीवन सदस्य बनने पर डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. सुरभि सिंह, हरिराम बंसल, संधिला चौधरी, विद्याधर वर्मा, डॉ कुलदीप सिंह,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें