फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. रामदास

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रसिद्ध साहित्यकार, चिंतक एवं लेखक डॉ. रामदास पांडेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लोगों और साहित्यकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक एवं शैक्षिक योगदान को याद किया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं प्रदेश प्रचारक गगन पांडेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने के साथ सैकड़ों पुस्तकों का लेखन किया। उनकी पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों में उपलब्ध हैं, जिन पर शोधार्थी शोध कर रहे हैं। छात्रसंघ के पूर्व मंत्री रविशंकर शुक्ला, अवनीश कुमार पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष बुद्धेश चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार पाल ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें