फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉ. पुनीत बने प्रभारी चिकित्साधिकारी गौर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत पांडेय को सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया है। सीएचसी गौर पर तैनात रहे अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव का ट्रांसफर एक सप्ताह पहले सीएचसी परशुरामपुर हो गया था।तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। जबकि सीएचसी गौर पर तैनात रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामललित, डॉ. पवन कुमार व एक महिला डॉ. का पहले ही ट्रांसफर हो चुका है। वर्तमान में इस सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी होने से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें