फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. निर्मला चिकित्सा रत्न से सम्मानित

विज्ञापन
बस्ती में डॉ. निर्मला को चिकित्सा रत्न से सम्मानित करतीं इनरव्हीय क्लब की पदाधिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डॉ. निर्मला ‘चिकित्सा रत्न’ से सम्मानित
विज्ञापन

बस्ती। इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मला के सिंह को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर चिकित्सा रत्न से सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने कहा कि आज जब कोरोना जैसी भयावह बीमारी से आम जनमानस भय ग्रस्त है, ऐसी परिस्थितियों में भी फ्रंट लाइन वारियर्स चिकित्सकों ने अपनी सेवा एवं त्याग से यह सिद्ध कर दिया कि वे वास्तव में धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप हैं। नवागत सचिव तुलिका अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ होने के बावजूद डॉ. निर्मला के सिंह कोरोना के भयावह परिदृश्य में भी सोशल डिस्टेंस व मास्क के साथ आमजन मानस को चिकित्सा सेवाएं देती रही हैं। इस दौरान सीडीओ सरनजीत कौर ब्रोका, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, संगीता यादव, पुष्पा गुप्ता, साध्वी, मांडवी, तुलिका अग्रवाल, नीतू अरोरा, साधना गोयल, उमा अग्रवाल, अनुाधा भाटिया, पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें